/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/27/navjot-singh-sidhu-1640600724.jpg)
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का पुलिसकर्मियों को लेकर शर्मनाक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। सिद्धू ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान कहा था- 'थानेदार की पैंट गीली हो जाती है'। सिद्धू के बयान ने प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।
चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल के विरोध के बाद अब जालंधर के एक सब इंस्पेक्टर ने भी एतराज जताया है। पुलिस अधिकारियों ने सिद्धू के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अगर ऐसा ही है तो वे अपनी पुलिस सुरक्षा वापस क्यों नहीं ले लेते। इतना ही नहीं लुधियाना से कांग्रेस सांसद ने भी मामले में पुलिसकर्मियों का समर्थन करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान पुलिसकर्मियों की शानदार भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अपने शर्मनाक बयान के बाद पार्टी में ही फंसते नजर आ रहे हैं। बेधड़क बोल से पहचान रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सिद्धू ने पुलिसकर्मियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। सिद्धू की टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इसके बाद प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू की टिप्पणी को 'शर्मनाक' करार दिया। चंदेल ने कहा, "यह बहुत शर्मनाक है कि ऐसा वरिष्ठ नेता अपने पुलिस बल के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करता है और उन्हें अपमानित करता है।" उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, "यह वही ताकत है जो उनकी (सिद्धू) और उनके परिवार की रक्षा करती है।"
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में सुल्तानपुर लोधी में एक रैली में विधायक नवतेज सिंह चीमा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह इतना तेज था कि उसके सामने थानेदार की पैंट गीली हो जाती थी। उन्होंने रविवार को बटाला में एक रैली के दौरान यह बात दोहराई जब स्थानीय नेता अश्विनी सेखरी उनके साथ खड़े थे। जब पत्रकारों ने उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा तो सिद्धू ने कहा, "मेरी बात सुनो। यह एक काल्पनिक बात है कि यह आदमी अधिकार रखता है।" सिद्धू की टिप्पणी करने का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की तीखी प्रतिक्रिया आई।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |