/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/16/pubg-1613479361.jpg)
गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी है कि 1 मार्च PUBG Mobile Lite का नया सीजन शुरू हो रहा है। वर्तमान में मौजूद PUBG मोबाइल लाइट सीजन 21 की अंत 28 फरवरी को होगा। विनर पास प्राइस जो कि PUBG मोबाइल में रॉयल पास जैसा है, वह पहले जैसा ही रहने वाला है। उम्मदी है कि विनर पास कॉस्ट अगले सेशन में भी बना रह सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि एलीट अपग्रेड 280 BC के लिए मौजूद होगा। वहीं एलीट प्लस को 800 BC में देखा जा सकता है।
हाल ही में PUBG Mobile Lite को 0.20.1 अपडेट प्राप्त हुआ है। इसे डायरेक्ट फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि भारत में PUBG Mobile पहले से ही प्रतिबंधित है, जिसमें इसका लाइट वर्जन भी शामिल है। यह गेम भारत में कब उपलब्ध होगा फिलहाल इसके बारे में कोई शब्द नहीं कहा जा सकता है। यह पहले ही साफ हो चुका है कि देश में ऑफिशियली PUBG मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है, जिसमें लाइट संस्करण भी शामिल है और गेम कब उपलब्ध होगा, इस पर कोई शब्द नहीं है।
फिलहाल भारतीय आधिकारियों के साथ PUBG की बातचीत चल रही है, यह गेम भारत में फिर से एंट्री करेगा या नहीं इस पर जल्द ही नतीजा सामने आएगा। वहीं अगर पिछली रिपोर्ट के हिसाब से बात करें तो भारत में PUBG के लिए फिर से वापसी करना वर्तमान स्थितियों को देखते हुए काफी मुश्किल लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि इस गेम को दोबारा भारत में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
भारत की सरकार ने देश की सुरक्षा और नागरिकों के हितों को देखते हुए कई चीनी ऐप्स समेत मल्टीप्लेयर एक्शन गेम PUBG को 2 सितंबर, 2020 को प्रतिबंधित किया था। प्रतिबंध के बाद इस गेम को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया गया था। जब तक अगला सीजन शुरू नहीं होता है तब तक विनर पास को एक्सेस नहीं किया जा सकता है। वहीं अगले सीजन की शुरुआत तक रिवार्ड्स भी लॉक रहेंगे।
अभी की बात करें तो यूजर्स विनर पास को अपग्रेड कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile Lite ऐप को खोलिए। अब इसमे दिए गए WP ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। अब अगला कदम, अपग्रेड बटन पर टैप कीजिए। अब, जिस वेरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं उसका चयन करें। बाय ऑप्शन पर क्लिक करके खरीदारी को कंफर्म करें। यूजर्स को खरीद को कंफर्म करने के लिए स्क्रीन पर संकेत देखना है। अब भुगतान करें। अब विनर पास अकाउंट में साफ नजर आएगा।
फिलहाल PUBG मोबाइल लाइट सीजन 2 ग्लोबल APK डाउनलोड लिंक यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए मौजूद है। इसके अलावा 0.20.1 अपडेट मैनुअल तौर पर भी इंस्टॉल किया जा सकता है फिलहाल भारत में PUBG और PUBG लाइट पर बैन लगा हुआ है और इसे कब दोबारा लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |