/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/26/01-1611635564.jpg)
कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और तमाम व्यवस्थाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत दी है। कुल तीन रूट पर ये ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है, जिसमें हजारों ट्रैक्टरों के आने की संभावना है। आज सुबह सबसे पहले सिंघु बॉर्डर से किसानों के एक जत्थे ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस मार्च में शामिल सभी लोग किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब से जुड़े हुए हैं।
सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। किसानों की ओर से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश की जा रही है। वहीं ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक, दिल्ली जाने वाले आनंद विहार महाराजपुर सीमापुरी सूर्य नगर लिंक रोड सभी बंद रहेंगे। पूरा बॉर्डर सील रहेगा, जिन लोगों को दिल्ली जाना है, वो सेक्टर 62 होते हुए नोएडा जाए या भोपुरा से होते हुए दिल्ली जाएंगे। बाकी दिल्ली जाने वाले सभी रूट बंद रहेंगे, किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |