/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/07/09/782(1)-1562676563.jpg)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "हिमा दास आप जोश और जज़्बे की जीती-जागती मिशाल हैं। हफ्ते भर के भीतर दो अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने पर आपको बहुत बहुत बधाई। आप चोट से उठकर तुरंत रेस के लिए उतर पड़ीं, ये बात हम सबको एक सीख देती है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

हिमा मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी है। एम. पी. जबीर ने पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता जबकि जितिन पाल को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की पी सरिताबेन, सोनिया बैस्या और आर विद्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |