/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/22/01-1626953425.jpg)
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा है कि प्रदेश के नेताओं से बैठक में मिली जानकारी से साफ है कि राज्य की जनता योगी सरकार से परेशान है और वह बदलाव चाहती है।
प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ लखनऊ में चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जिम्मेदारी के मंत्र के साथ चुनाव के लिए जोरदार दस्तक दे रही है।
इससे पहले आज सुबह भी उन्होंने ट्वीट किया और कहा इस बार चुनाव समिति में वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी के चलते बहुत सार्थक चर्चा हुई। 'सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी' के मंत्र के साथ कांग्रेस ने चुनावों के लिए जोरदार दस्तक दी है।
वहीं, पार्टी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के मुद्दे पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा हुई। बयान के अनुसार, प्रियंका हर गांव की रिपोर्ट मांग रही हैं और उस पर चर्चा कर रही हैं। बयान में कहा गया है कि प्रियंका ने बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |