/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/10/24/Priyanka-Chopra-1508856623.jpg)
गुवाहाटी। बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के खाते में एक और उपलब्धि आ गई है। बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक परचम लहराने वाली ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने राज्य पर्यटन का ब्रैंड ऐंबैसडर नियुक्त करने का फैसला किया है।
Sharing another 60 seconds AV of @priyankachopra and others, part of our #AwesomeAssam promotions campaign. Please do have a look pic.twitter.com/Xk4KwnT4QW
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) 23 October 2017
वह अब 'आॅसम असम' ब्रैंड को प्रमोट करेंगी। ज्ञात हो कि राज्य में 6 महीने पहले नई BJP सरकार बनी है और वह राज्य के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के लिए सबसे मुफीद सिलेब्रिटी को तलाश रही थी।
असम के पर्यटन मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमने पहले सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. इसके बाद चार-पांच और सेलिब्रिटी के नाम पर विचार किया गया और अंत में प्रियंका चोपड़ा को इस पद के लिए चुना किया गया.
अमेरिकन टीवी सीरिज 'क्वांटिको' मिलने के बाद से प्रियंका पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही हैं. आने वाले साल में प्रियंका 'बेवॉच' से हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में आईएमडीबी ने दुनिया में मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है और केवल प्रियंका चोपड़ा ही इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा 24 दिसंबर को असम जाएंगी और वहां इंटरनैशनल टुअर आॅपरेटर्स की मीटिंग को संबोधित करेंगी। असम के पर्यटन मंत्री हिमांता बिस्व शर्मा ने सोमवार को कहा,'हमने प्रियंका चोपड़ा के साथ राज्य सरकार के ब्रैंड ऐंबैसडर के रूप में काम करने को लेकर करार किया है। यह करार आगामी दो वर्षों तक बरकरार रहेगा।'
उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा असम के पर्यटन विभाग का ब्रैंड ऐंबैसडर बनने के लिए एक भी पैसा नहीं लेंगी। वह सिर्फ अपने प्रफेशनल काम, जैसे फोटो शूट, टेलिविजन कमर्शल आदि के लिए पैसे लेंगी।
शर्मा के मुताबिक, 'असम की छवि को वैश्विक पटल पर रखने के लिए हम काम करेंगे। बतौर पर्यटन स्थल इसकी छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए ब्रैंड कैम्पेनिंग होगी। इसके तहत टीवी ऐड, फोटो शूट आदि किए जाएंगे। इस कैंपेन को अमेरिका, इंग्लंड, जापान समेत दुनियाभर के कई मुल्कों में प्रचारित किया जाएगा। हमारी इंग्लंड के पर्यटक को लुभाने की कोशिश खासतौर पर रहेगी क्योंकि उस मुल्क का असम से गहरा नाता है।'
प्रियंका चोपड़ा को ब्रैंड ऐंबैसडर इसलिए बनाया गया क्योंकि मौजूदा वक्त में वह इसके लिए बेस्ट थीं। हॉलिवुड फिल्मों में नाम कमाने के चलते उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि बन चुकी है। हालांकि, प्रियंका से पहले सचिन तेंदुलकर, बॉलिवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आदि के नामों पर भी चर्चा हो रही थी।
courtesy : SB Ent | youtube
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |