/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/27/iss-1611755230.jpg)
दुनिया में पहली बार ऐसा हो रहा है जब तीन लोग अपना किराया लगाकर स्पेस स्टेशन जा रहे हैं। पहला निजी स्पेस स्टेशन क्रू मंगलवार को पेश कर दिया गया। स्पेस एक्स रॉकेट से उड़ान भरने के लिए तीन लोगों का चुनाव भी हो चुका है यानी कि अगले साल 3 निजी यात्री स्पेश स्टेशन जाएंगे।
अंतरिक्ष में स्पेश स्टेशन धरती के से करीब 420 किलोमीटर दूर है। यहां जाने की तमाम लोगों की इच्छा होगी लेकिन तीन लोगों का ही ये सपना पूरा हो रहा है। इसके लिए ये लोग बहुत बड़ी रकम अदा कर रहे हैं।
जिन तीन लोगों का स्पेश स्टेशन यात्रा के लिए चुनाव हुआ है वो तीनों अरबपति हैं। प्रत्येक 400 करोड़ रुपये दे रहा है। इन तीनों यात्रियों का नाम है- ईटन स्टिबे मार्क पैथी और लैरी कॉनर। ये लोग स्पेस स्टेशन की यात्रा पर अगले साल जाएंगे।
इन लोगों का नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री नेतृत्व करेंगे। ये अंतरिक्ष यात्री अब एक्सिओम स्पेस के लिए काम कर रहे हैं। ह्यूस्टन कंपनी ने जनवरी में प्रस्तावित इस यात्रा की व्यवस्था की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |