/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/29/PRESIDENT-1611905405.jpg)
संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। वे अपने अभिभाषण में अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की योजना और नीतिगत दृष्टि पर बात कर रहे हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सहित 15 विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से सदन की गरिमा को बनाए रखने की अपील की है।
संसद से राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर कहा कि बहिष्कार करना राष्ट्रपति का अपमान करना नहीं था। बहिष्कार करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाए।
राष्ट्रपति की लाइव....
1. मेरी सरकार की नीयत साफ और इरादे बुलंद हों तो
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है। इन वर्षों में मेरी सरकार ने जितने लोगों के जीवन को छुआ है, वह अभूतपूर्व है। हर गरीब का घर रौशन हो, इसके लिए ढाई करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन निशुल्क दिए गए।
2. भारत का ऐतिहासिक वैश्विक समर्थन
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक वैश्विक समर्थन हासिल करके इस वर्ष आठवीं बार एक अस्थायी सदस्य के रूप में सुरक्षा परिषद में प्रवेश भी किया है और 2021 के लिए ब्रिक्स में अध्यक्ष पद भी ग्रहण किया है। वंदे भारत मिशन, जो दुनिया में इस प्रकार का सबसे बड़ा अभियान है, उसकी सराहना हो रही है।
3. महामारी में दवाई की घरेलू जरूरतों को किया पूरा
महामारी में भारत ने देश की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ ही 150 से अधिक देशों को जरूरी दवाइयों की आपूर्ति की है। भारत, वैश्विक स्तर पर वैक्सीन की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने विदेशियों की भी मदद की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूर्वोत्तर में उग्रवाद समाप्ति की ओर है। यहां हिंसा की घटनाओं में बड़ी कमी आई है और साथ ही जो हिंसा के रास्ते पर भटके युवा थे अब विकास और राष्ट्र-निर्माण में लौट रहे हैं।
5. देश की गैस बेस्ड इकोनॉमी
देश को गैस बेस्ड इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार गैस कनेक्टिविटी पर तेज गति से काम कर रही है। कोच्चि-मैंगलुरू गैस पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया है। डोभी-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का निर्माण ‘ऊर्जा गंगा’ का प्रवाह बढ़ा रहा है।
राष्ट्रपति ने केंद्र की एक एक योजना और अभियान के बारे मे बताया है। जैसे कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, बाबा साहेब की प्रेरणा लेकर सरकार जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना, महामारी के कारण शहरों से वापस आए प्रवासियों को रोजगार देने का अभियान , सरकार जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना और आधुनिक टेक्नोलॉजी का भारत में बहुत ही विकास हुआ है, के बारे मे बताया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |