अफगानिस्तान पर कट्टरपंथी संगठन तालिबान का कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान छोड़कर भागे राष्ट्रपति अशरफ गनी अपने परिवार के साथ अबू धाबी में हैं।  यूएई के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की।  उसने बताया कि मानवता के आधार पर यूएई राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके परिवार का स्वागत करता है।  

हालांकि, वह वहां पर किस जगह पर है। . इसके बारे में कुछ भी ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है।  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके परिवार को मानवीय आधार पर स्वीकार कर लिया है। 

तालिबान के काबुल के नजदीक पहुंचने से पहले ही गनी देश छोड़ कर चले गए थे।  यूएई की सरकारी समाचार समिति डब्ल्यूएएम ने बुधवार को अपनी एक खबर में यह जानकारी दी।  हालांकि उसने यह नहीं बताया कि गनी देश में कहां हैं।  इसमें देश के विदेश मंत्रालय के एक लाइन वाले बयान को उद्धत किया गया है।