/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/16/??????-????????-53???-???????-1629094436.jpg)
आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 53वां जन्मदिन है। आज से अरविंद केजरीवाल 53 साल के पूरे हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल के बर्थ डे के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने लिखा ट्विट कर कहा कि ‘‘दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्म दिन की बधाई. आपको लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ’’।
पीएम के इस ट्विट का दिल्लीि के सीएम ने पीएम का शुक्रिया अदा किया है। अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल है। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से डिग्री ली है।
डिग्री लेने के बाद अरविंद केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी बन गए, लेकिन फिर नौकरी छोड़कर सामाजिक कार्यकर्ता बन गए. वहीं, दिल्ली में वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण वह चर्चा में आए थे। उसके बाद लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली् में बड़ा आंदोलन किया और फिर अपना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के नाम से बनाया। इसके बाद वह दिल्लीय की सत्ताज संभाल रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |