प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार नौवीं बार दीपोत्सव पर जवानों के संग दीपावली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंच गए हैं। मोदी यहां सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। मोदी सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं। इस बार भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह जम्मू कश्मीर के करगिल द्रास में पहुंचे। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

ये भी पढ़ेंः भारत सरकार की शख्त चेतावनी! इस जगह पटाखे लेकर गए तो हो सकती है जेल की सजा


प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लोगों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री ने सबके जीवन में खुशियों की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, दिवाली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। 

ये भी पढ़ेंः दिवाली में पटाखे चलाते समय जल जाएं तो घबराएं नहीं, फटाफट करें ये घरेलू उपाय


प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ा हुआ है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आप परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे। गौरतलब है कि दीपावली पर्व से पूर्व मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए। मोदी ने अयोध्या पहुंचकर वहां विराजमान रामलला के दर्शन किए।