सरकारी तेल कंपनियों ने आज 23 अगस्त के पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर दी है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, सप्ताह के पहले दिन आज यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल 96.64 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 107. 66 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कल (रविवार) यानी 22 अगस्त को 20-20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। यह पिछले एक महीने से अधिक समय में पेट्रोल के भाव में पहली बार कमी हुई। वहीं, एक सप्ताह से कम समय में डीजल  के दाम चौथी बार घटे हैं।

18 अगस्त से अब तक डीजल के दाम चार बार घटे हैं। हर बार डीजल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। इस तरह से अब तक डीजल 80 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर         पेट्रोल           डीजल
दिल्ली     101.64     89.07
मुंबई         107.66     96.64
कोलकाता  101.93     92.13
चेन्नई       99.32     93.66
बेंगलुरु     105.13     94.49
भोपाल     110.06     97.88
चंडीगढ़     97.80     88.77
रांची           96.53   94.02
लखनऊ     98.70     89.45
पटना       104.10     94.86