/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/26/fuel-price-1619417977.jpg)
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लिए रेट जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार छठे दिन यानी 11 सितंबर को भी देश भर में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में फेरबदल नहीं किया है। देश के सबसे बड़े ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल के दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित हैं।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में भले ही कोई फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं।
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट इस प्रकार है
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.19 88.62
मुंबई 107.26 96.19
कोलकाता 101.62 91.71
चेन्नई 98.96 93.26
बेंगलुरु 104.70 94.04
पटना 103.79 94.55
भोपाल 109.63 97.43
लखनऊ 98.30 89.02
रांची 96.21 93.57
चंडीगढ़ 97.40 88.35
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |