पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 08 अगस्‍त के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 22वें दिन भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भी गिरावट आई है लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन का भाव 17 जुलाई को तय की गई कीमतों पर ही स्थि​र है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का भाव 107.83 रुपये और डीज़ल का भाव 97.45 रुपये प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर           पेट्रोल    डीजल
दिल्ली       101.84  89.87
मुंबई          107.83  97.45
चेन्नई       101.49     94.39
कोलकाता  102.08    93.02
बेंगलुरु       105.25     95.26
भोपाल       110.20     98.67
चंडीगढ़      97.93     89.50
रांची          96.68     94.84
लखनऊ     98.92     90.26
पटना        104.25     95.57