/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/07/petrol-diesel-1638852495.jpg)
भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की आज यानि 7 दिसंबर की कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर के भाव से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। जबकि, महानगरों में अब सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Rate) दिल्ली में है।
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 07 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 01 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर VAT (Value Added Tax) को 30% से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया था जिसके बाद से राजधानी में पेट्रोल नोएडा से सस्ता बिक रहा है। हालांकि, बीजेपी केजरीवाल सरकार से डीजल (Diesel) पर भी VAT कम करने की मांग कर रही है।
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |