भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की आज यानि सोमवार 6 दिसंबर की कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के बीच देश भर में बीते एक महीने से वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में तेल के भावों में गिरावट है। कच्चे तेल (Crude Oil) का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर सोमवार (06 दिसंबर) को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। वहीं, डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर स्थिर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव
शहर           पेट्रोल     डीजल
दिल्ली         95.41     86.67
मुंबई          109.98     94.14
कोलकाता  104.67     89.79
चेन्नई         101.40     91.43