कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें नवंबर महीने में लगभग 80 से 82 डॉलर प्रति बैरल के बीच रही हैं। पिछले सप्ताह में कच्चे तेल के दाम करीब चार डॉलर प्रति बैरल घट गए। इस बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें आज लगातार 25वें दिन स्थिर हैं।

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुताबिक आज 29 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर      पेट्रोल     डीजल
दिल्ली     103.97     86.67
मुंबई     109.98     94.14
कोलकाता     104.67     89.79
चेन्नई     101.40     91.43