भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज यानि 27 दिसंबर के लिए रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते 50 दिनों से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का भाव स्थिर रहने के बाद भी बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 02 दिसंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर शनिवार (25 दिसंबर) को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये पर टिका है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर             पेट्रोल     डीजल
दिल्ली           95.41     86.67
मुंबई            109.98     94.14
कोलकाता    104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43