भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानि गुरूवार 23 दिसंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिया है। तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से नहीं बदले हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 95.41 रुपये में और डीजल 86.67 रुपये में बिक रहा है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, 94.14 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है। वहीं, चेन्नई में 101.40 रुपये में पेट्रोल और 91.43 रुपये में डीजल बिक रहा है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर          पेट्रोल     डीजल
दिल्ली        95.41     86.67
मुंबई          109.98     94.14
कोलकाता  104.67     89.79
चेन्नई          101.40     91.43