/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/21/petrol-price-1637470134.jpg)
Petrol-Diesel Price को लेकर खुशखबरी है कि आज भी तेल के भाव स्थिर हैं। भारतीय बाजार में वाहन ईंधन की कीमतों (Fuel Rate) पर राहत है। देश भर में आज (रविवार) यानी 21 नवंबर को भी वाहन ईंधन का भाव नहीं बढ़ा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्र सरकार की तरफ से 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, 21 नवंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। वहीं, दिल्ली में डीजल 86.67 रुपये और मुंबई में 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। महानगरों की बात की जाए तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल (Petrol) चेन्नई में तो डीजल सबसे सस्ता दिल्ली में है।
प्रमुख शहरों में आज Petrol-Diesel Rates
शहर पेट्रोल डीजल
नोएडा 95.51 87.01
लखनऊ 95.28 86.80
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
चंडीगढ़ 94.23 80.90
भुवनेश्वर 107.91 94.51
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |