अब आपको पेट्रोल-डीजल भरवाना महंगा पड़ेगा क्योंकि इनके दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों आज फिर बदलाव हुआ है। डीजल के दामों में 18 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल के दाम की कीमत 8 पैसे तक बढ़ी हैं। आपको बता दे, शुक्रवार को 50 दिन के बाद पैट्रोल के दामों में बदलाव हुए थे।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

दिल्ली  में पेट्रोल 71.07 रूपए और डीजल 81.46 रूपए मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 74.64 रूपए और डीजल 83.03 रूपए में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 77.54 रूपए  और डीजल 88.16 रूपए तथा चेन्नई में पेट्रोल 76.55 रूपए और डीजल 84.53 रूपए प्रतिलीटर बिक रहा है।