/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/15/petrol-price-1639539415.jpg)
पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी है कि आज भी तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज (बुधवार) के रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में स्थिरता है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर बुधवार (15 दिसंबर) को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये पर टिका है।
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |