/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/12/petrol-diesel-price-today-1639280031.jpg)
Petrol और Diesel Price को लेकर खुशखबरी है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol-Diesel Rate) को लेकर आम आदमी को पिछले एक महीने से राहत लगातार जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार यानी 12 दिसंबर को भी वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय स्तर पर दिवाली से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं।
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर रविवार (12 दिसंबर) को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है। वहीं, डीजल का भाव भी 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
चार प्रमुख महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ईंधन के दाम सबसे ज्यादा है। मुंबई में पेट्रोल 110 रुपये के करीब जबकि डीजल 94 रुपये लीटर के पार है। वैट और भाड़ा दर के कारण राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
Petrol-Diesel की देश के प्रमुख महानगरों में कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |