पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) को लेकर एकबार फिर आम जनता को तगड़ा झटका लगा है। इसी महीने के 10 दिन में पेट्रोल 2.80 रुपये महंगा हो गया है तो डीजल 3.30 रुपये बढ़ गया है। आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने डीजल की कीमतों में 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की है। वहीं, पेट्रोल भी (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है।


यह भी पढ़ें— अब आसानी से पढ़ सकते हैं WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज, ये है आसान तरीका


देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
शहर     पेट्रोल डीजल
दिल्ली    104.44    93.18
मुंबई    110.38    101.00
चेन्नै    101.76    97.56
कोलकाता    105.05    96.24
भोपाल    112.96    102.25
रांची    98.89    98.30
बेंगलुरु    108.04    98.85
पटना    107.60    99.68
चंडीगढ़    100.49    92.86
लखनऊ    101.43    93.57
नोएडा    101.70    93.80