एक गांव के लोग सड़क पर चलते-चलते ही सो जाते हैं और महीनों तक गहरी नींद में रहते हैं। यह जगह कजाकिस्तान में है। यहां पर एक ऐसा गांव है जहां के लोग चलते हुए सड़क पर हीं सो जाते हैं। इतना ही नहीं ये लोग सोने के बाद भी वो कई दिनों तक नींद में रहते हैं। इस गांव का नाम कलाची है।

कजाकिस्तान के कलाची गांव में लोग बहुत ज्यादा सोते हैं। दरअसल इस गांव के लोग सोने की रहस्यमयी बीमारी से ग्रस्त हैं। ये लोग एक बार सोने के बाद महीनों तक सोते रहते हैं।

वैज्ञानिक इस गांव में इस सोने की बीमारी पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस बीमारी के बारे में वैज्ञानिकों को कुछ भी पता नहीं चल सका है। कई डॉक्टर और वैज्ञानिक इस में लगे हैं लेकिन इस बीमारी के बारे में पता नहीं लगा सके हैं। वो भी इस बात से हैरान हैं कि यहां के लोग आखिर इतने दिनों तक सोए कैसे रहते हैं। इस गांव को अब 'स्लीपी होलो' कहा जाने लगा है।