
जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जैसा चमत्कारिक व्यक्तिव नहीं मिलेगा। इनके व्यक्तित्व का परिणाम है कि गठबंधन कोई भी हो नेतृत्व इनका लेना चहता है क्योंकि बिहार की जनता को नीतीश कुमार के व्यक्तित्व, विचार, काम करने के तरीके और उनके न्याय पर विश्वास है।
यही विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 सालों में कायम रखा है। उन्होंने 15 सालों में केवल बिहार कीसेवा की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ते जस्वी यादव पर निशना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिसने संविधान को पढ़ा तक नहीं वे संविधान बचाओ यात्रा निकालते हैं।
संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग तीन विधानसभा चुनावों के बाद चौथी बार भी शान से चुनाव में जा रहे हैं। यह असाधारण उपलब्धि है। यह उनके दूरदर्शी और शानदार नेतृत्व की बदौलत है।
उनका काम दिखता ही नहीं बोलता भी है। बिहार की जनता चौथी बार भी नीतीश कुमार को सेवा का मौका देगी इसमें कोई दो राय नहीं। हमें बस यह सुनिश्चित करना है कि हमारी जीत का फासला अधिक -से- अधिक हो।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |