पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बार फिर मोरल पुलिसिंग का मामला सामने आया है। जहां, शुक्रवार को दो महिलाओं पर कथित रूप से हमला किया गया है। पहली घटना में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने अवैध संबंध का आरोप लगाकर यौन उत्पीड़न किया।

वही, दूसरे मामले में देर रात सोनितपुर जिले में अंधविश्वास के कारण महिला पर बच्चा उठाने का इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की।पहले मामले में एक शादी शुदा महिला अपने पति से आलग किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस वजह से उसपर अवैध संबंध का आरोप लगाकर होजाई के मोराझोरा गांव के निवासियों ने मारपीट की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को महिला का प्रेमी किसी अन्य महिला से शादी कर रहा था। जब महिला मौके पर पहुंची तो शादी में आए मेहमानों ने उसे घसीटा और उसके साथ मारपीट की। हमलावरों में दो स्कूल शिक्षक भी शामिल हैं। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि लोगों ने उसके हाथ पैर बांधकर उसे मारा और घंटो उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उन्होंने मेरे गले में एक फंदा बांध कर करीब 500 मी. तक गांव में खींचा। बता दें कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


 

वहीं, सोनितपुर के कटानी गांव में हुए दूसरे मामले में एक महिला को बिजली के तार से बांध दिया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की। लोगों को संदेह था कि महिला बच्चा उठाने वाली है। ग्रामीणों ने बताया कि 50 वर्षीय महिला कुछ दवाइयों के साथ घूम रही थी और बच्चों के बारे में पूछताछ कर रही थी। महिला को पुलिस द्वारा बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक सुओ मोटो केस दर्ज किया है।