/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/24/vaccine-1614163227.jpg)
केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगेगा। केंद्र सरकार ने कहा कि 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा। शुल्क कितना होगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा। 20000 प्राइवेट सेंटर बनाए जाएंगे।
16 जनवरी से देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इस समय भारत सरकार ने दो कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशल्ड को भारत सरकार ने मंजूरी दी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |