भारत में इन दिनों डिजिटल पेमेंट यूजर्स बढ़ रहे हैं और तमाम बड़ी कंपनियां लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी पेमेंट ऐप ने भारत में अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में यह एप बंद होने से पहले आपको फटाफट अपना अकाउंट यहां से डिएक्टिवेट कर लेना चाहिए।

दुनिया के सबसे बड़े पेमेंट ऐप्स में से एक पेपल ने भारत में अपने लोकल ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया है यानी भारत में घरेलू खरीदारी के लिए आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने अपनी घरेलू भुगतान सेवाओं को 1 अप्रैल से बंद करने का फैसला लिया है। आप अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अभी भी पेपल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में यदि पेपल में आपका कोई अकाउंट है तो उसे डिएक्टिवेट करा सकते हैं। इसके लिए पहले पेपल की साइट में जाएं। अब यहां सेटिंग पर क्लिक करें। इसके बाद अकाउंट विकल्प पर जाएं। यहां अपना बैंक अकाउंट नंबर डालें। अब नए पेज पर क्लोज अकाउंट पर क्लिक कर दें। अगर इस तरीके से आपका अकाउंट डिएक्टिवेट नहीं होता है तो ईमेल के जरिए अकाउंट बंद करने के लिए कहा जा सकता है।

दुनिया में पेपल के 190 देशों में करीब 100 मिलियन मेंबर अकाउंट हैं। इससे ये पता चलता है कि इस वेबसाइट पर भारत के ही नहीं पूरी दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। पेपल ने भारत में साल 2017 से काम करना शुरू किया था। पेपल एक वेबसाइट है जिसकी मदद से ऑनलाइन पेमेंट की जाती है। इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से पैसों की लेनदेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकता है।

पेपैल की मदद से यूजर्स घर बैठे.बैठे एक देश से दूसरे देश तक पैसे ट्रांसफर कर सकते थे। इसके अलावा यूजर्स घर बैठे.बैठे पेपैल की मदद से ऑनलाइन वेबसाइट से शॉपिंग भी कर सकते थे। पेपैल के अन्य फायदे भी हैं। अधिक जानकरी के लिए पेपैल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।