
बॉलीवुड के जाने माने चेहरे राजकुमार राव आैर पत्रलेखा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। जिन लोगों ने भी इनके प्यार को नजदीक से देखा और महसूस किया है वो इनके फैन हो गए हैं। वैलेंटाइन डे आने में अभी वक्त है लेकिन राजकुमार राव को तो पहले ही प्रेम पत्र मिल गया है। जी हां प्रेम पत्र लिखने वाली हैं उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा।
अपने पोस्ट में पत्रलेखा ने राजकुमार राव के लिए अपनी फिलिंग्स लिखी है। इस पोस्ट के हर शब्द बिल्कुल दिल से निकले हुए। शब्द ऐसे की कोई भी पढ़ने वाला ये कह उठे की काश वो भी राजकुमार राव होता या फिर उसकी भी कोई पत्रलेखा जैसी गर्लफ्रेंड होती। राजकुमार राव की ग्रलफ्रेंड पत्रलेखा अपने इस लव लेटर में लिखती हैं कि, जब पहली बार उन्होंने राजकुमार राव को फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था, उनके मन में राजकुमार राव की छवि बिल्कुल खराब हो गई थी। पत्रलेखा ने आगे लिखा है कि राजकुमार राव ने पहली बार एक एड फिल्म में उन्हें देखा था और तभी उन्होंने सोच लिया कि वो पत्रलेखा से ही शादी करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |