/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/17/PIA-1642403344.jpg)
पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां वो दुनिया के हर मंच पर अपनी किरकिरी खुद ही करवाता हैं। चाहे वो रानीतिक मामला हो या सामाजिक या कुछ और। इस बार पाकिस्तान की एयरलाइन सेवा ने अपनी तगड़ी किरकिरी करवाई है।
दरअसल, पाकिस्तान के एक पायलट ने रविवर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक विमान को इस्लामाबाद लाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा कि उसकी ड्यूटी की टाइमिंग खत्म हो गई इसलिए वो अब प्लेन नहीं उड़ाएगा।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के पायलट ने हवाई जहाज को यात्रा के बीच में ही प्लने को उड़ाने से मना कर दिया। इसके बाद जहाज में सवार यात्री भड़क गए और उन्होंने कहा कि वो विमान से नहीं उतरेंगे।
PIA प्रशासन के मुताबिक पीके-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते दम्मम में उतर गया। लेकिन इस जहाज के पायलट ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से मना कर दया और कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है।
हालांकि, कप्तान की इस बात से चिढ़कर यात्रियों ने भी विरोध में विमान से उतरने से मना कर दिया। इस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी तक बुलानी पड़ी।
PIA के प्रवक्ता के मुताबिक फ्लाइट की सुरक्षा के लिए उड़ान भरने से पहले पायलटों के लिए उचित आराम करना जरूरी है। इसी वजह से यह व्यवस्था की गई थी।
बताया गया है कि इसको लेकर PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए सीधी विमान की सेवा विस्तृत नहीं थी। नवंबर में, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। कहा गया है, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |