
पाकिस्तान के सोशल मीडिया में बिकिनी पहने महिला का वीडियो वायरल होने से बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पंजाब प्रांत के बहुचर्चित लाहौर शहर के बहरिया कस्बे का है। यह कस्बा लाहौर का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर के बहुचर्चित जैस्मिन मॉल का है। बेहद कम कपड़ों में नजर आ रही इस महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
? Is it Islamic Republic of Pakistan?
— Showbiz & News (@ShowbizAndNewz) January 22, 2023
A girl spreading vulgarity in Bikini in front of #JasmineMall Bahria Town, Lahore ! pic.twitter.com/euEsXloi85
ये भी पढ़ेंः लंदन के चर्च में सेक्स पार्टी के खुलासे से बवाल, ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप ऐक्शन में
वीडियो में नजर आ रहा है कि यह महिला बिकिनी पहनकर अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस महिला को बिकिनी में देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। उन्होंने महिला के वीडियो बना लिए। इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। यह महिला टू पीस कपड़ा पहने हुए है। महिला ने हाथ में लाल रंग के फूलों का गुलदस्ता ले रखा है। इस महिला के पास उसका एक पुरुष मित्र भी खड़ा है। महिला के मित्र ने सफेद रंग की टी शर्ट पहन रखी है जिससे लगता है कि बिकिनी पहने महिला किसी फोटोग्राफर को पोज दे रही है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की तरह ही बर्बाद हो रहा एक और मुस्लिम देश, 500-500 ग्राम चावल खरीद रहे लोग
इस महिला का फोटोग्राफर दूर से फोटो खींच रहा था। वहीं वहां से गुजरने वाले लोग महिला को इतने कम कपड़ों में देखकर हैरान रह गए और उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कट्टर इस्लामिक देश में इस तरह के 'अश्लील' वीडियो देखकर लोग भड़क गए हैं। लाहौर सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग 'अश्लीलता' को फैलाने के लिए महिला के खिलाफ भद्दे-भद्दे कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो महिला का बचाव कर रहे हैं।महिला का बचाव करने वाले लोगों का कहना है कि उसकी अनुमति के बिना ही इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है। कई लोग तो यहां तक मांग कर रहे हैं कि देश के बेहद कठोर कानून के तहत महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नग्नता के खिलाफ सख्त कानून मौजूद है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र तरीके से पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तान में महिलाओं का कम कपड़े पहनना अपराध माना जाता है। अगर वीडियो सही पाया जाता है कि यह महिला फंस सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |