नई दिल्ली। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और अमूल मिल्क बूथ (Amul Milk Booth) खोलना चाहते हैं तो कंपनी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। अमूल ने अखबार में विज्ञापन दिया है कि दिल्ली में अमूल मिल्क बूथ के लिए अप्लाई किया जा सकता है। अमूल की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अमूल के होलसेल डीलर्स, पार्लर/फ्रेंजाइजी को अमूल प्रॉडक्टस की सप्लाई करते हैं और फ्रेंचाइजी रिटेल मार्जिन हासिल करते हैं। रिटेल मार्जिन उत्पाद दर उत्पाद के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। फ्रेंचाइजी के लिए दूध व दूध के उत्पादों के रिटेल बिजेनस का अनुभव होना चाहिए। फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करने वाले को 5-7 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

यह भी पढ़े : Jahangirpuri Iftar Party: जहांगीरपुरी में हिंदुओं और मुसलमानों में दिखा शांति और सौहार्द, आज दोनों समुदाय करेंगे इफ्तार पार्टी

फ्रेंचाइजी को अमूल को किसी भी रॉयल्टी का भुगतान नहीं करना होता है और न ही अमूल के साथ रेवेन्यु शेयर करना होता है। मंथली सेल्स टर्नओवर भिन्न-भिन्न जगहों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। यह 5 से 10 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। इंप्लॉई कॉस्ट, इलेक्ट्रिसिटी चार्ज, शॉप रेंटल्स आदि जैसे रिकरिंग खर्चों का वहन फ्रेंचाइजी ओनर को करना होता है। अमूल आउटलेट में अमूल के प्रोडक्ट्स पर एमआरपी पर कमीशन मिलता है। दूध के एक पाउच पर 2.5 फीसदी, दूध से बने प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है।

यह भी पढ़े : VASTU TIPS: घर में आईना लगवाते समय उसकी दिशा का विशेष ख्याल रखें, इस दिशा में लगाने से बचें


दिल्ली में अमूल मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करने के लिए आप चाहें तो [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या फिर 8851956711 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे भारत में अमूल कहां-कहां पार्लर/फ्रेंचाइजी की पेशकश कर रही है, इसके बारे में जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। या फिर 02268526666 पर कॉल कर सकते हैं। https://amul.com/ पर फ्रेंचाइजी से जुड़े नियम व शर्तों की डिटेल मौजूद है।