/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/07/14/-RSS1-1563096981.jpg)
असम के हैलाकांदी में हुए एक सड़क हादसे में करीमगंज शहर के एक आरएसएस कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर रूप से घायल गया। मृतक का नाम देबायन राय बताया गया है, जबकि घायल कर्मी की पहचान अनूप नाथ के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार करीमगंज शहर के शयनगर इलाके के देबायन राय व रेलवे कलोनी के अनूप नाथ संघ के काम से सुबह करीब 9 बजे बाइक से करीमगंज से सिलचर के लिए रवाना हुए।बाइक देबायन चला रहा था।
10 बजे लामायुजार पहुंचते ही सिचलर से करीमगंज की ओर आ रही स्काॅर्पियों गाड़ी से बाईक की भिडंत हो गई। इस हादसे में बाईक चालक देबायन छिटक कर एक नाले में जा गिरा, जबकि बाइक क पीछे बैठा अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को करीमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने देबायन को मृत घोषित कर दिया।
अनूप को बेहतर इलाज के लिए सिलचर मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल भेज दिया गया है। देबायन की अकास्मिक मृत्यु की खबर सुनते ही करीमगंज शहर सहित संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक देबायन का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |