वाशिंगटन। अमेरिका (America) के आयोवा प्रांत में स्थित एक उच्च विद्यालय के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया केसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

यह भी पढ़ें- Exit poll released, भाजपा को स्पष्ट बहुमत, 307 सीटें मिलने का अनुमान, देखिए किसको कितनी सीटेँ

मीडिया ने सोमवार को पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि डेस मोइनेस शहर में स्थित ईस्ट हाई स्कूल के बाहर हुयी गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। 

बाल्टिक सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत

रूस के रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र (NDCC) ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक डोनाल्ड कुक और फॉरेस्ट शेरमेन (US Navy destroyers Donald Cook and Forrest Sherman) ने मिसाइलों के साथ बाल्टिक सागर में प्रवेश किया है। 

यह भी पढ़ें- Panjab Exit Polls : AAP पूर्ण बहुमत , सत्ता पर काबिज होंगे केजरीवाल? देखिए Exit Polls का महापोल

बयान में कहा गया, 'बाल्टिक बेड़े के बल और नौसेना अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक गाइडेड मिसाइलों के साथ डोनाल्ड कुक और फॉरेस्ट शेरमेन पर निगरानी रख रही है, जिसने बाल्टिक सागर में प्रवेश किया है।'