दुनियभर में दहशत फैलाने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट (omicron variant covid 19) ने अब देश के गुजरात राज्य में भी दस्तक दे दी है। गुजरात के जामनगर (Gujarat Jamnagar) में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है। इससे पहले कर्नाटक (omicron cases in Karnataka) में ओमिक्रॉन के दो केस मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात में ओमीक्रॉन का केस पाए जाने से खलबली मच गई है।

गुजरात के जामनगर में ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए यह शख्स का आरटीपीसीआर रिपोर्ट (RTPCR report) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनके सैंपल को पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग (Gujarat Health Department) ने इस बात की जानकारी दी थी। अब टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। टेस्ट की रिपोर्ट में शख्स कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (omicron variant) से ये संक्रमित पाया गया।

उधर, महाराष्ट्र में भी 30 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) के लिए भेजे गए हैं। राज्य में शुक्रवार तक 2,821 यात्री हाई रिस्क देशों से मुंबई आए हैं। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, राज्य में अभी तक किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, राजस्थान (omicron cases in Rajasthan) में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्यों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इतना ही नहीं इनके संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच ऐसी जानकारी भी सामने आई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन मिलने के बाद 57 यात्री बेंगलुरु लौटे हैं, जिनमें से 10 अब भी गायब हैं। इन 10 विदेशी यात्रियों को ट्रेस नहीं किया जा सका है और उनके फोन भी बंद हैं।