/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/02/corona-omicron-in-india-1641099173.jpg)
देश में कोरोना (Corona) सुपरफास्ट की रफ्तार लिए फैल रहा है। कई तरह के ऐतिहात बरतने के बाद भी इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही है। जानलेवा वायरस का प्रसार महाराष्ट्र और दिल्ली (Delhi) में सबसे अधिक से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में इस सप्ताह बढ़कर 95 हजार हो गए वहीं महाराष्ट्र में इस सप्ताह में 2.2 लाख हो गए हैं।
देश में ओमिक्रोन (Omicron cases) के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रॉन (Omicron) के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (corona virus) के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हो गए और कुल सक्रिय मामले: 7,23,619 बताए जा रहा हैं।
स्वास्थ्यकर्मी (Health workers), फ्रंटलाइन वर्क, बीमार बुजुर्गों को एहतियाती खुराक लगनी शुरू कर दिया है| पीएम मोदी (PM Modi) के ऐलान के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक लगनी शुरू हो गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |