
खाना ऑर्डर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब Ola कंपनी आपको 10 मिनट में खाना घर पर डिलीवर कर देगी। कंपनी ने इस सर्विस का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। जबकि कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी कंपनी Zomato भी इस तरह की सर्विस स्टार्ट करने की बात कर चुकी है और Swiggy भी इसकी तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में तोरबंग बाजार से KNA उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल की गई जब्त
Ola कंपनी ने बेंगलुरू में अपनी इस नई सर्विस की टेस्टिंग शुरू की है। खाने की फास्ट डिलीवरी के लिए कंपनी अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस Ola Dash का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि अभी इस सर्विस के मेन्यू में लिमिटेड खाने की चीज ही उपलब्ध हैं।
Ola ने अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस में खिचड़ी, पिज्जा और काठी रोल जैसे आइटम को शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि उसका खाना एक दम ताजा बना होगा। ओला ने कुछ साल पहले फूड डिलीवरी कंपनी Foodpanda का अधिग्रहण भी किया था। इसके अलावा Ola अपनी Ola Foods नाम की कंपनी के अंडर खिचड़ी एक्सपेरिमेंट, पराठा एक्सपेरिमेंट, बिरयानी एक्सपेरिमेंट और नाश्ता एक्सप्रेस नाम से किचन भी चलाती है।
हाल ही में Ola कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने अपने एम्प्लॉइज को एक ई-मेल भेजकर कहा था कि वह अब कंपनी के रोजमर्रा के काम से थोड़ा दूरी बनाएंगे। इसकी जगह वह नए सेगमेंट और बिजनेस पर फोकस करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |