
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकारी ने जानकारी दी है कि दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 22 मार्च को दिन के वक्त 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं। मौसम विभाग ने पूरे महीने आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च का महीना शुष्क रहेगा। गर्मी लगातार बढ़ेगी। न सिर्फ दिन बल्कि रातों की गर्मी भी अब लोगों को परेशान कर रही है। कुछ जगहों पर तो पंखे-कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दिला रही है
यह भी पढ़ें- मणिपुर के याओशांग त्योहार की देखिए खूबसूरत तस्वीरें, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह कुछ इस तरह दी बधाई
40 डिग्री तक चला जाएगा पारा
27 मार्च को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने और 28-29 मार्च को 40 डिग्री क्रॉस कर जाने की भविष्यवाणी की है। IMD ने मार्च की शुरुआत में तीन महीनों का पूर्वानुमान जारी किया था। उसमें कहा गया था कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के इलाकों में पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। हालांकि, उस बुलेटिन में IMD ने कहा था कि मार्च में लू चलने के दिनों की संख्या पिछली बार से कम रहेगी।
यह भी पढ़ें- विपक्षी AITC ने मेघालय बजट 2022-23 को बताया चुनाव केंद्रित बजट
ऐसे चलेगी लू
IMD के मुताबिक, लू की स्थितियां तब बनती हैं जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा रहे। अगर सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है तो उसे 'भीषण लू' कहा जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |