/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/index-1630750450.jpg)
दुनिया के अलग-अलग देशों की रोचक खबरे आती रहती है। दुनिया में मजहब को
लेकर कई तरह के विचार हैं। भारत एक ऐसा देश हैं जहां हर मजहब या धर्म के
लोग एक साथ रहते हैं। भारत देश धार्मिक देश हैं। यहां भगवान देवी देवताओं को पूजा जाता है। जिस पर इसे बहुत गर्व है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा ही एक देश है इंडोनेशिया जो कि दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है।
यहां की सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रूपियाह चलता है और भारत में पूजनीय भगवान गणेश की तस्वीर दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के नोट पर छपी है। अब एक मुस्लिम देश भगवान गणेश को नोट चलाए ये किसी रोचकता से कम नहीं है। इनसे नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर की एक खास वजह है।
मजबूत अर्थव्यवस्थासबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम को मानती है और वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं. वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। वहां के लोगों का मानना है कि भगवान गणेश की वजह से ही वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत है। बता दें कि 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है. देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |