पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारशि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। उनमें करीब दस जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली के साथ जोरदार बारिश होगी। यहां रेड अलर्ट जारी हुआ है, वहीं 26 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उधर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अति सक्रिय रहा, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और केरल में सक्रिय रहा। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक मानसून कमजोर रहा। ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग अलग स्थानों में आंधी तूफान का असर रहा। 

पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, बिहार और गुजरात में कई स्थानों पर,असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े । पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।