/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/01-1630769298.jpg)
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अति सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और ओडिशा में मानसून सक्रिय रहा। उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून कमजोर रहा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान का प्रभाव रहा।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात , रायलसीमा, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |