दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अति सक्रिय रहा जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में सक्रिय रहा। मानसून बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय रहा। 

पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान का असर रहा। 

पिछले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय उत्तरी आंतरिक कर्नाटक,केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल के पर्वतीयक्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ,छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों के साथ झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।