देश के अधिकांश इलाकों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भागों में बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा होगा। 

अनुमान है कि इस मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में इस माह बरसात की हो सकती है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच वर्षा होने या गरज के साथ बौछारें देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में 16 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। इस बारिश को हम बेमौसम बरसात ही कहेंगे। इससे तेलंगाना और तमिलनाडु राज्य में एक ट्रफ विकसित होगा। मौसमी सिस्टमों के चलते भारत के दोनों समुद्री किनारों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता देश के जमीनी भागों के ऊपर पहुंचेगी, जिससे मौसम बिगड़ेगा और बारिश देखने को मिलेगी। 

इन दोनों सिस्टमों के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता जमीनी भागों के ऊपर जाएगी, जिससे मौसम बदलेगा और बारिश होगी। स्काईमेट के अनुसार देश के उत्तरी मैदानी इलाकों और गंगा के मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने लगी है।