/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/15/01-1608007029.jpg)
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों में घने से अति घने कोहरे का अनुमान है। उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। रात का तापमान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक के अधिकतर स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर ओडिशा के कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं कहीं रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई स्थानों पर, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के अलग अलग स्थानों में रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके उमरिया (पूर्वी मध्य प्रदेश) में सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में घना कोहरा छाया रहा। बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के कुछ इलाकों में घना कोहरा तथा मेघालय में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरा छाया रहा। बरेली, हरदोई, बहराइच, लखनऊ, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर और गोरखपुर 25 मीटर, मेरठ, पंतनगर, शाहजहांपुर, कानपुर, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, कूच बिहार, मालदा 50 मीटर, वाराणसी और सिलचर में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।
पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर,पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत से अति शीत लहर का प्रभाव रहा। हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रही। बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में कहीं कहीं दिन में रविवार को कड़ाके की ठंड रही। उत्तर प्रदेश और पूर्व मध्य में प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में ठंड की स्थिति रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन में ठंड से अति ठंड पडऩे का अनुमान है जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में दिन में ठंड की स्थिति हो सकती है। बिहार और ओडिशा में कहीं कहीं शीत से बहुत अधिक शीत लहर चल सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश,उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर चलने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यानम पर अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ-साथ बारिश होने का अनुमान है। मन्नार और कोमोरिन क्षेत्र की खाड़ी के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के अनुमान है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में कहीं कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |