दुनिया के सबसे गुप्त राष्ट्र उत्तर कोरिया ने एकबार फिर खतरनाक मिसाइल ((Ballistic Missile)) दागी है। परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनने की होड़ में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसकी जानकारी दक्षिण कोरियाई और जापानी सेनाओं ने दी है।


यह भी पढ़ें— सिर्फ बिस्तर पर सोने की नौकरी दे रही ये कंपनी, सैलरी 25 लाख रुपये, यहां करें आवेदन


अमेरिका ने उत्तर कोरिया (North Korea) के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर अपनी कूटनीति फिर से शुरू कर दी है। एक महीने के लंबे अंतराल को खत्म करते हुए उत्तरी कोरिया सियोल को सशर्त शांति प्रस्ताव देते हुए अपने हथियारों के परीक्षण में तेजी ला रहा है।

हालांकि, उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई यह बैलिस्टिक मिसाइल ((North Korea Ballistic Missile)) कितनी दूर तक उड़ी इसकी जानकारी नही। जापान के तट रक्षक ने तुरंत जहाजों को एक समुद्री सुरक्षा सलाह जारी की, लेकिन यह नहीं पता था कि हथियार कहाँ उतरा था।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (South Korea) दोनों देशों ने ही सितंबर में अपनी नई मिसाइलों का परीक्षण किया था। अब दोनों देशों के इन परीक्षणों के बाद से ही कोरियाई प्रयद्वीपों में हथियारों की दौड़ शुरू हो गई है जिससे चिंता बढ़ गई है।