/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/15/north-korea-missiles-fire-1631697770.jpg)
अफगानिस्तान में तालिबान के हमले के बाद जापान पर हमले का खतरा मंडरा गया है। क्योंकि उसके पड़ोसी और खूंखार देश ने मिसाइलें दागी है। इसके चलते अब युद्ध छिड़ सकता है। दरअसल, उत्तर कोरिया की किम जोंग उन सरकार ने यूनाइटेड नेशंस के प्रस्तावों नकारते हुए 2 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इसी के साथ ही अब क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है। इतना ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया ने भी पानी के भीतर प्रक्षेपित मिसाइल दाग दी है।
उत्तर कोरिया ने ये मिसाइल उस समय दागे हैं जब चीनी विदेश मंत्री वांग यी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परमाणु वार्ता सहित कई मसलों पर चर्चा करने के लिए सियोल में मौजूद थे।
उत्तर कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइलें दागने के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा है कि हमारी सेना और अमेरिका खुफिया अधिकारी इस घटना के बारे में और जानकारी जुटा कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया द्वारा नए मिसाइल दागने पर यूनाइटेड नेशंस नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा क्योंकि यह बहुत अधिक दूरी के मिसाइल नहीं थी।
हालांकि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागने को लेकर जापानी पीएम योशीहिदे सुगा ने कहा है कि गोलीबारी से जापान और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है और यह पूरी तरह से अपमानजनक है। जापान की सरकार किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार हैं। हम सतर्क हैं और निगरानी कर रहे हैं।
उत्तर कोरिया का कहना है कि ये मिसाइल 1500 किलोमीटर दूर के लक्ष्य को हिट करने में सफल रहा है। इस मिसाइल की पहुंच क्षेत्र के दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तक है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |