/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/05/image-9-1614963154.jpg)
एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री मे तहलका मचा रही हैं। नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ डांस वीडियोज और फोटोशूट पोस्ट करती रहती है। नोरा हाल ही में डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर नजर आईं है। नोरा के एक फैन ने एक्ट्रेस को सेट पर साड़ी गिफ्ट की है। गिफ्ट में साड़ी देखकर नोरा पागल हो गई है।
नोरा अपने ही गाने पर जबरदस्त डांस किया। ‘डांस दीवाने 3’ पर नोरा फतेही बतौर मेहमान बनकर आईं थी। नोरा के सामने पल्लवी तोले ने उनके गाने 'कमरिया' पर शानदार कथक परफॉर्म किया था जिससे नोरा बहुत खुश हुई। पल्लवी ने नोरा को बताया कि उनकी मां उनकी (नोरा) की बहुत बड़ी फैन हैं। नोरा का डांस उन्हें खूब पसंद आता है।
पल्लवी की मां ने नोरा से कहा “वैसे तो नोरा हमेशा खूबसूरत लगती हैं लेकिन इंडियन कपड़ो में खासकर साड़ी में भी वो बहुत ज्यादा शानदार लगती हैं और इसलिए वो नोरा के लिए एक खास गिफ्ट लाईं हैं ”। उन्होंने नोरा को एक शानदार बनारसी साड़ी गिफ्ट की। इतना ही नहीं डांस दीवाने के मंच पर ही पल्लवी की मां ने नोरा को साड़ी पहना दी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |