/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/20/nokia-2760-flip-4g-smartphone-1639988012.jpg)
Nokia कंपनी एकबार फिर से फ्लिप स्मार्टफोन लेकर आ रही है। खबर है कि FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर TA-1398 के साथ Nokia N139DL फ्लिप फोन लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि Nokia 2760 Flip 4G moniker के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन KaiOS पर चलेगा। Tracfone पर आधिकारिक लिस्टिंग के माध्यम से Nokia 2760 Flip 4G की डिटेल्स सामने आई हैं।
Nokia 2760 Flip 4G फोन की स्क्रीन 240 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें 1,450mAh की बैटरी है जो 6.8 घंटे तक का टॉकटाइम और 13.7 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।
Nokia 2760 Flip 4G में 5 मेगापिक्सल का रियर-फेसिंग कैमरा है। इस डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अतिरिक्त स्टोरेज के लिए यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस होगा।
फ्लिप फोन की अन्य विशेषताओं में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, मल्टीमीडिया मैसेजिंग, हैंड्सफ्री स्पीकर, कलर डिस्प्ले, एमपी3 प्लेयर और टी4/एम4 हियरिंग एयर कम्पेटिबल (एचएसी) रेटिंग शामिल हैं। Nokia 6300, Nokia 2720 Flip, Nokia 800 Tough, Nokia 8000 और Nokia 8110 के बाद, 2760 Flip KaiOS के साथ आने वाला कंपनी का छठा फोन होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |