पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) और उनकी धर्मपत्नी समेत 13 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। 

कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह इस हादसे से मर्माहत हैं। जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी एवं कुशल नेतृत्व करता रहे जिन्होंने अपनी काबिलियत और सतत परिश्रम की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपने शानदार करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए। 

उन्होंने कई बार कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों का सफलता में बदलने का अछ्वुत कार्य किया। जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।